हर साल 14 नवंबर को भारत में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के जन्मदिन मनाया जाता है और साथ साथ बाल दिवस या चिल्ड्रन डे भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव रहता था, जिस कारण बच्चे भी उन्हें पसंद करते थे, वे उन्हें प्यार से नेहरू जी को चाचा नेहरू कहते थे। आइए जानते हैं, इस दिन की शुरुआत कब से हुई और क्यों पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर ये दिन मनाया जाता है।
इस दिन का महत्व
बाल दिवस के दिन स्कूल और कॉलेजों में यह दिन कुछ खास तरीके से मनाया जाता है. जगह जगह पर एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है. प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया जाता है. कई स्कूलों में तो बच्चो को टूर पर भी ले जाया जाता है और गिफ्ट वितरित किये जाते है !
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्मदिन
जवाहरलाल नेहरू का जन्म १४ नवम्बर १८८९ को ब्रिटिश भारत इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था यह देश के पहले प्रधानमंत्री थी जिन्होंने 17 वर्षो तक अपने प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे !